एस एन शयाम/अनमोल कुमार
पटना। सद्बुद्धि और सत्कर्म के द्वारा ही विश्व में शांति की स्थापना की जा सकती है। शिव बाबा शांति का संदेश मानव जीवन को सार्थक बनाने का प्रकाश स्तंभ है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव बाबा के शांति संदेश को घर-घर जन जन पहुंचने का संकल्प लेकर शांति दूत का काम करता है। यह कहना है पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू का।
मेयर श्रीमती सीता साहू पटना सिटी के पटन देवी गली स्थित ओम शांति सेंटर में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के 56 में पुण्यतिथि को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर एक समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।
इस अवसर पर इस केंद्र में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
मेयर श्रीमती साहू ने कि शिव बाबा सबको शांति के मार्ग पर चलाएं ताकि मानव जीवन में आने वाली सांसारिक संकटो का धैर्य पूर्वक सामना किया जा सके। इस अवसर पर इस केंद्र की संचालिका बी के रानी ने मेयर श्रीमती साहू को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बी के रानी ने बताया कि शिव बाबा कि यह प्रतिमा पूरे बिहार में अद्वितीय है। समारोह में लगभग 400 बी के भाई बहनों ने भाग लिया। केंद्र के सेवादार बी के चंचल ने कार्यक्रम का संचालन किया।





