रिपोर्ट- अमित कुमार!
एंकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष तो राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष विधानसभा तेजस्वी यादव की मुलाकात की तस्वीर सामने आई है राहुल गांधी अपने कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय दौरे पर पटना आए हैं इस दौरान मौर्य होटल में राहुल गांधी पहुंचे जहां राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव पहले से मौजूद थे इस दौरान दोनों नेता एक दूसरे के सामने हुए और दोनों के बीच अनौपचारिक मुलाकात हुई इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई बताया जाता है कि यह बातचीत अनौपचारिक थी और इसमें सिर्फ हाल-चाल पूछा गया उसके बाद दोनों नेता ही अपने-अपने कार्यक्रम के लिए निकल गए दरअसल हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी और राजद की तरफ से कई मुद्दों पर अलग-अलग बयान बाजी हुई इसके बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है इसकी आशंका थी लेकिन दोनों की मुलाकात के बाद राजनीतिक सर गर्मी शुरू हो गई है या फिर इन दोनों की मुलाकात का मतलब क्या है क्या फिर से एक साथ मिलकर बिहार में विधानसभा का चुनाव दोनों लड़ेंगे या कुछ और रणनीति बनेगा या देखना दिलचस्प होगा




