रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन की ऐतिहासिक तैयारी : रंजन
मुजफ्फरपुर क्लब में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सभा स्थल पर एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। उन्होंने कहा की सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की और कहा की यह कार्यक्रम एनडीए के संगठन को और मजबूत करेगा और पूरे जिला से हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सभी घटक दल पूरे जोश के साथ इस सम्मेलन को सफल बनाने में लगे हुए है।
वही जेडीयू जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मेलन आने वालों चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास है।
लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही ने कहा कि यह कार्यक्रम एनडीए को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा की यह सम्मेलन एनडीए की ताकत को प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर है।
मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र शाहू, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, जिला मंत्री धनंजय झा, जिला मीडिया प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री पीआरओ आशीष श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, विजय पांडे, भाजपा नेता भगवान लाल महतो, दिवाकर झा समेत अन्य मौजूद थे।
बाइट:- रंजन कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष BJP
बाइट :- रामबाबू कुशवाहा JDU जिलाध्यक्ष
बाइट:- विश्वक्रमेन्द्रों देव उर्फ चुलबुल शाही लोजपा रामविलास




