कोर्ट में जज बैठे ,वकील पहुंचे — कर्मचारी ने काम करने से इंकार किया, न्यायिक सेवा ठप!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!


कोर्ट परिसर में लगने लगा इन्साफ दो का नारा
न्यायिक कर्मी इन्साफ की मांग को लेकर धरने पर बैठे – काम ठप्प

आज से बिहार के अलग अलग जिलों में न्यायिक कार्य से जुड़े कर्मियों ने विरोध और धरना शुरू किया है ….

न्यायलय से जुड़े निचले कर्मचारियों … अपनी मांग को लेकर अलग अलग जिलों में कोर्ट परिसर में , विरोध प्रदर्शन के साथ धरने पर बैठ गए है ….

हाजीपुर सिविल कोर्ट से जुड़े करीब 250 कर्मचारी अपनी मांग को लेकर विरोध करते दिखे और कर्मचारी , और जजों के पेशकार अपनी मांग के प्ले कार्ड के साथ धरने पर दिखे ….

प्रमोशन , वेतन बढ़ाने की मांग के साथ अनुकम्पा के लाभ की मांग को लेकर सभी कर्मियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का एलान किया है …. कोर्ट परिसर में जज बैठे , वकील पहुंचे लेकिन कर्मचारी ने काम करने से इंकार कर दिया , जिसके बाद अलग अलग कोर्ट के आफिसों पर ताला नजर आया ….

न्यायिक कार्य से जुड़े कर्मचारियों ने बताया की है कोर्ट के निर्देश के बावजूद बिहार सरकार न्यायिक कार्य से जुड़े निचले वार्ड के कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी , प्रमोशन और अनुकम्पा के लाभ को लेकर फैसला नहीं कर रही है , जिससे कोर्ट के निचले कर्मचारियों में नाराजगी है ….

लम्बे समय से मांग को नजरअंदाज किये जाने से नाराज कर्मचारियों ने आज से विरोध और अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है ….

कोर्ट परिसर में हुई इस हड़ताल से काम काज भी प्रभावित दिखा और वकील से लेकर अपने मामलो को लेकर कोर्ट पहुंचे लोग परेशान दिखे ….

बाइट — विरोध कर रहे कर्मचारी नेता
बाइट — सतेंद्र कुमार — परेशान वकील

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें