रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला पदाधिकारी के निर्देश पर हरलाखी प्रखण्ड अन्तर्गत विशौल पंचायत सरकार भवन परिसर में कैम्प लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गयी। साथ ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा ऑन स्पॉट समस्यायों का निष्पादन किया गया। आयोजित कैम्प में बीडीओ रविशंकर पटेल, सीओ रिना कूमरी, शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार तिवारी, आपूर्ति पदाधिकारी प्राणनाथ मुन्ना, पीओ कृपा शंकर झा सहित प्रखण्ड स्तरीय अन्य पदाधिकारियों के द्वारा कैम्प में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनकर निष्पादन किया गया। साथ ही कुछ ऐसे समस्याएं जो ओन स्पोर्ट निष्पादन नही हो सकता था वैसे लोगों का परिवाद पत्र संग्रहण कर जल्द निष्पादन करनें का आश्वासन दिया गया। शिविर में आवास, आंगनबाड़ी केन्द्र, आपूर्ति, मनरेगा, स्कूल आदि दर्जनों समस्याओं को लेकर सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे। शिविर में पंचायत सचिव मृत्यंजय रजक, पीआरएस सूर्यनारायण यादव, आवास पर्यवेक्षक वीरेन्द्र सहनी, प्रभात कुमार, अनिल कुमार, अनामिका कुमारी सहित प्रखण्ड व अंचल के अन्य कर्मी मौजूद थे।




