चार सूत्री मांगो को लेकर बिहार राज्य न्यायलय कर्मियों का कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पटना से शुरू!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

– पटना चार सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी संघ के आवाहन पर कर्मचारियों द्वारा आज से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल प्रारंभ किया गया। इसे लेकर न्यायालय के कर्मचारियों ने न्यायालय के काम को पूरी तरह बाधित कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि वर्षों से उनके साथ भेदभाव सरकार अपना रही है। कोर्ट के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को बताते हुए कहा कि क्लर्क के पद पर उनकी बहाली होती है और उसी पद पर ही उनकी सेवा निवृत हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार के हर विभाग में प्रमोशन होता है, लेकिन व्यवहार न्यायालय के किरानी की प्रमोशन नहीं होती है। इसे लेकर उन्होंने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ किया है। कर्मचारियों ने मांग की है कि वेतन विसंगति को जल्द से दूर करने, तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को शीघ्र प्रमोशन दिया जाए। सत्य प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली हो। इसके साथ विशेष न्याय कैडर लागू की मांग उन्होंने की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती उनका हड़ताल जारी रहेगा।
बाइट : – कर्मचारी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें