जनसुराज द्वारा दायर BPSC पुनर्परीक्षा की याचिका पटना हाईकोर्ट ने किया स्वीकार,15 जनवरी को सुनवाई!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

BREAKING – जन सुराज अब पहुंची पटना उच्च न्यायालय, BPSC पुनर्परीक्षा कराने की मांग को लेकर दायर की याचिका

पटना – BPSC छात्रों की मांगों को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 2 जनवरी से लगातार आमरण अनशन पर है। इस बीच 6 जनवरी को सत्याग्रह स्थल से उनकी गिरफ्तारी हुई और शाम तक कोर्ट से जमानत भी मिल गया। प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती हैं और छात्रों की मांगों को लेकर उनका अनशन लगातार जारी है।

इसी बीच जन सुराज अब BPSC के इस मुद्दे को लेकर पटना उच्च न्यायालय भी पहुंच गई है। जन सुराज पार्टी ने BPSC छात्रों की पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर अब पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और एक याचिका दायर की है। जन सुराज की ओर से अधिवक्ता प्रणव कुमार ने पटना उच्च न्यायालय में अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दायर कर 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने की मांग की है। इसके साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक पुनर्परीक्षा न हो जाए तब तक परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किए जाए। जन सुराज की ओर से दायर इस याचिका का टोकन नंबर है – 438 / 2025

पटना उच्च न्यायालय ने जन सुराज की याचिका को किया मंजूर। BPSC पुनर्परीक्षा कराने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में 9 जनवरी को जन सुराज पार्टी ने दायर की थी याचिका। हाई कोर्ट खुलने के बाद 15 जनवरी को होगी मामले में सुनवाई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें