पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद पहुंचे राजद के स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा दिए गए उस ब्यान का समर्थन किया है जिस ब्यान में तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था। इस बाबत सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सही कहा है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था। कांग्रेस नेता के द्वारा इस मामले पर दिए गए ब्यान पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग क्या बोलते हैं इससे हमको या हमारे दल को कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा की बिहार में जातियों को तोड़कर जो साजिश रची जा रही है वह ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित को तोड़कर महादलित बनाया। पिछड़ा को तोड़कर अति पिछड़ा बनाया महादलित को जो मिलना चाहिए था नहीं मिल रहा है। इसी प्रकार से अति पिछड़ा समाज को भी नीतीश कुमार ने ठगने का काम किया है। अति पिछड़ा समाज को नीतीश कुमार ने कुछ नहीं किया है ।उन्होंने मांग किया की अति पिछड़ा समाज को उनका वाजिब हक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देना चाहिए। इस मौके पर दांगी समाज के दिनेश दांगी ने कहा कि हम लोग मांग करते हैं कि समाजसेवी यदुनंदन महतो के जयंती पर लिए गए संकल्प तब सही साबित सही होगा जब उनका आंदम कद प्रतिमा जहानाबाद जिला मुख्यालय के जिला परिषद कार्यालय प्रांगण में लगाई जाएगी। क्योंकि यदुनंदन बाबू जिला परिषद जहानाबाद के सबसे पहला अध्यक्ष बने थे। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव समाजसेवी यदुनंदन महतो के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस मौके पर अरविंद दांगी ,राजद नेता पप्पू खान, पिंटू कुमार उर्फ छोटू यादव ,सतीश यादव के अलावा राजद नेता अनिल पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।




