रिपोर्ट- अमित कुमार!
आज सुबह पटना स्थित आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास में एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। इस घटना में अब्दुल बारी सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य कैंपस में सुबह की सैर कर रहे थे। इस हादसे में अब्दुल बारी सिद्दीकी की निजी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“यह एक अप्रत्याशित घटना थी। ईश्वर की कृपा से हम सभी सुरक्षित हैं। प्रशासन को ऐसे बड़े पेड़ों की स्थिति की समय-समय पर जांच करनी चाहिए।”
स्थिति पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार।




