मुंगेर टाउन हॉल में लगा मेला, मेयर कुमकुम देवी एवं आशुतोष पासवान ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मुंगेर के टाउन हॉल परिसर में हैंडलूम हैंडिक्राफ़्ट्स कंज्यूमर एक्सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा हैं आज दिनांक 06 /01/2025 को इस मेले का भव्य उदघाटन माननीय मेयर कुमकुम देवी जी, वार्ड पार्षद सुजीत पोद्दार एवं भाजपा नेता आशुतोष पासवान के द्वारा फीता काटकर एवम द्वीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया गया इस मेले के आयोजक रोहित चौरासिया , संजीव गोडकिया और फ़िरदोस जी ने बताया की यह मेला आज दिनांक 06 /01/2025 से 17/01/2025 tak प्रतिदिन दिन के 11 बजे से रात्री 10 बजे तक चलेगा | इस मेले में कुल 75 स्टाल लगें हैं | इस मेले मे खास कश्मीर के द्वारा ड्राइ फ्रूट का स्टॉल लगाया गया हैं | और साथ ही साथ 28 राज्यो के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं इस मेले में देश के कोने कोने से हस्तशिल्प कुशल कारीगर के द्वारा बनाये गए हैण्डलूम्स हेंडीक्राफ्ट के वस्तुओं का विशाल संग्रह देखने और खरीदने के मौके मिलेगा |
इस मेले का मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए बनारसी साड़ी , लखनवी चिकन, गुजरात का बंधेज सूट एवं साड़ी,पंजाबी जूती, कश्मीरी शाल और ड्रेस मटेरियल ,खेखरा बेडशीट , कश्मीरी ड्राइ फ्रूट्स, बंगाल की जामदानी साड़ी , पिलखुवा बेडशीट , बेंगलूर का चनपटना खिलौना, राजकोट का आर्टिफीसियल ज्वेलरी,भागलपुरी सिल्क की साड़ी, डल चादर एवं लेनिन,अप्लिक वर्क की साड़ी, भदोई का कारपेट,सहारनपुर का फर्नीचर,उतराखंड का खादी वस्त्र,झारखण्ड खादी एवं ग्रामोधोग बोर्ड का खादी वस्त्र, कानपुर की लेदर चप्पले एवं बैग,राजस्थानी जूती ,टेराकोटा ,क्राकरी,भदोई का कारपेट,और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स और हेल्थ के प्रोडक्टस भी आपको एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने के मौके मिलेंगे | और साथ ही खाने पीने की फूड स्टाल की व्यवस्था की गयी हैं | इस मेले मे आपके बच्चो की प्रतिभा को आप सामने बैठकर देख सके इसके लिए एक आकर्षक मंच का भी व्यवस्था किया गया हैं ध्वनि पर सूरज कुमार है एवं मंच रौशन राज के संचालन मे प्रतिदिन आयोजित की जाएगी।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य लघु उद्दोगो और कुटीर उद्दोगो जैसे बड़े उद्दोग के साथ साथ हर प्रकार के उद्दोगों को संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रयतनशील हैं| इसी क्रम में मेले का आयोजन किया जा रहा है| इस मेले के द्वारा नए उत्पाद बाज़ार में आने से पहले आपके घरो तक पहुंचाने हेतु आसान साधन इस मेले के द्वारा किया गया हैं जिससे की उत्पाद बाज़ार में स्थायी तौर पे उपलब्ध रहने में सहायक होता हैं| यह मेरा एक अवसर हैं उत्पादक और उपभोक्ता के मध्य सीधे संवाद का एवं नया उत्पाद बाज़ार में लाने तथा तथा उसे बाज़ार में स्थायी करने का बढ़ावा देना हैं|

Join us on:

Leave a Comment