बेगूसराय-महागठबंधन के समर्थक छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका!

SHARE:

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगूसराय में महागठबंधन से जुड़े छात्र संगठनों ने सोमवार को बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए डीएम ऑफिस पर पहुंचा जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। छात्रों में आक्रोश है कि बीपीएससी परीक्षा में धांधली की गई है उसके बाद एक सेंटर का रद्द किया गया और दोबारा परीक्षा ली गई लेकिन लगातार बीपीएससी परीक्षार्थी विरोध प्रदर्शन कर पूरे परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन बिहार सरकार परीक्षा रद्द करने के बदले आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी गोली वर्षा रही है जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे । छात्रों का आरोप है कि बिहार सरकार और बीपीएससी आयोग इस परीक्षा में सेटिंग गेटिंग की है इस वजह से परीक्षा रद्द नहीं कर रही है और ना ही दोबारा परीक्षा ले रही है। यह कैसा परीक्षा है जहां बीपीएससी परीक्षा में दो-दो प्रश्न पत्रों के साथ परीक्षार्थी परीक्षा दिया और पास कर नौकरी करेंगे। इससे पहले भी परीक्षा में धांधली का आरोप लगने पर री एग्जाम लिया गया है लेकिन अभी भाजपा जदयू की सरकार परीक्षा रद्द करने के बदले लाठी गोली चलाने का काम कर रही है जिसे छात्र संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे और आने वाले 9 जनवरी को पूरे बिहार में जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बाइट- अमीन हमजा, प्रदेश अध्यक्ष एआईएसएफ
बाइट- अजय कुमार, आइशा प्रदेश उपाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment