पटना डीएम ने ठंढ के मद्देनज़र 6 जनवरी से 11 जनवरी तक कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

जिला दंडाधिकारी, पटना द्वारा आदेश जारी

पटना जिले में बढ़ती ठंड और कम तापमान को देखते हुए, जिला दंडाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिनांक 06.01.2025 से 11.01.2025 तक कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

मुख्य बिंदु:

  1. प्रभावित वर्ग:

कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ (निजी और सरकारी विद्यालयों सहित प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र)।

  1. कक्षा 8 से ऊपर:

कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच होगी।

  1. बोर्ड परीक्षाएँ:

बोर्ड परीक्षा से संबंधित गतिविधियाँ इस आदेश से मुक्त रहेंगी।

  1. आदेश अवधि:

यह आदेश 06.01.2025 से 11.01.2025 तक प्रभावी रहेगा।

अधिकारियों को निर्देश:
जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, सूचना जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी को भी प्रेषित की गई है।

यह आदेश ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए लागू किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment