जमुई अज्ञात अपराधियों ने पीडीएस डीलर की गला काटकर की हत्या जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खरडीह गांव में रविवार की सुबह 7 बजे के करीब गला कटा एक वृद्ध व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान खरडीह गांव निवासी 70 वर्षीय शिवनंदन महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है शिवनंदन महतो जन वितरण प्रणाली के डीलर भी हैं और वह शनिवार की रात अपने गांव स्थित खेत में खलिहान की देखवाली कर रहा था। तभी अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

वाइट -प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण

वाइट -भूतपूर्व पंचायत समिति यशवंत कुमार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें