अंतरजिला लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, 15 लाख नकद व जेवरात जब्त,बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर पटना से सामने आ रही है जहाँ बड़ी लूट की घटना को पटना के ग्रामीण एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देशन में पर्दाफाश किया गया है। पुरे घटनाक्रम एवं इससे संबंधित बरामद समानों को एसपी ने बुधवार को फतुहा एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया। एसपी ने बताया कि एक अंतरजिला लूट गिरोह का पर्दाफाश किया गया है जो एक ही दिन में अलग-अलग जगहों पर जाकर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देते थे। लूट की बढ़ती वारदात को देखते हुए ग्रामीण एसपी ने बाढ़ थानाध्यक्ष को एक एसआईटी का गठन करने का निर्देश दिया। टीम में बाढ़ थानाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता एसआई मंटू कुमार शर्मा समेत तकनीकी शाखा के कई पदाधिकारी शामिल थे।

एसपी ने बताया कि ये लूटेरे ज्यादातर उन किरायेदारों को अपना निशाना बनाते थे जो कि किसी व्यवसाय या नौकरी से जुड़े होते थे। जैसे ही वो लोग घर से बाहर निकलते थे, ये उनका ताला तोड़कर पुरा सामान पर हाथ साफ कर देते थे लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि यह पुरी घटना को यह गिरोह 15-20 मिनट में अंजाम देते थे फिर कहीं और लूट करने के लिए बाइक में दूसरे नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। बरामदगी में 15 लाख नगदी, सोना-चांदी के लाखों के जेवरात, नंबर प्लेट, पेचकश, घड़ी, रिंच इत्यादि समानों को बरामद किया गया है। बरामद सामानों की अनुमानित कीमत 50-55 लाख बताई जा रही है। गिरप्तार आरोपियों में जावेद अली, मोहम्मद अफसर, मोहम्मद शाहरूख, मोहम्मद समीर उर्फ सन्नी शामिल हैं। सभी आरोपियों की उम्र 24-28 के बीच है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फतुहा एसडीपीओ-1 निखिल कुमार समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे। एसपी विश्वजीत दयाल ने इस लूट के सफल उद्भेदन में अपनी उत्कृष्ट कार्य के लिए शामिल पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की भी बात कही।

बाइट: विश्वजीत दयाल (एसपी ग्रामीण, पटना)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें