स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी संपूर्ण भारत वासियों के हृदय में बसने वाले लोकप्रिय नेता रहे हैं:- आशुतोष पासवान!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

आज दिनांक 25 दिसंबर 2024 को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर मुंगेर बेकापुर स्थित अटल चौक पर स्वर्गीय वाजपेयी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष पासवान , पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिन्हा उर्फ सोमू सिन्हा, भाजपा नेता कृष्ण मंडल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुएश्री आशुतोष पासवान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतवर्ष की राजनीति के एक ऐसे महापुरुष रहे हैं जिनके बारे में शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता क्योंकि राजनीति में उनकी सुचिता और राजधर्म एवं जनता के लोग कल्याणकारी कई योजनाओं का जो अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को दिया है उसका आज भूरी भूरी प्रशंसा पक्ष एवं विपक्ष और संपूर्ण जनता खुले मन से कर रहे है ऐसे विलक्षण और दिव्य पुरुष को आज मेरा सत सत नमन है आज अटल बिहारी वाजपेयी जी के उपदेशों को एवं उनके किए गए कार्यों को आत्मसात करने की जरूरत है विशेष कर आज के युवा पीढ़ी को अटल बिहारी वाजपेयी जी की कई ऐसे उदाहरण कार्य हैं जिनका अनुकरण करना चाहिए आशुतोष पासवान ने आगे कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश से लेकर प्रदेश के सभी बूथ एवं मंडल में कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें