:- रवि शंकर अमित!
-ग्यासपुर पीपा पुल चालू नहीं किए जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी, वहीं क्षमता से दोगुना अधिक नाव में सवारी बैठकर कर रहे गंगा को पार।
– बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर प्रखंड स्थित ग्यासपुर पीपा पुल चालू नहीं होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बख्तियारपुर प्रखंड के चार पंचायत (काला दियारा, हरदासपुर दियारा, रूपस महाजी, चिड़ैया रूपस) को मुख्यालय से जोड़ने का यही मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद पीपा पुल को चालू नहीं किया गया है, प्रतिदिन कई हजार लोग इसी रास्ते नाव से आना जाना करते हैं। वही नाव में क्षमता से कई गुना अधिक यात्रियों को बैठाकर गंगा पार कराया जाता है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मजे की बात है की यह सब अनुमंडल मुख्यालय के पास ही हो रहा है, स्थानीय लोगों ने बताया कि 15 नवंबर से 15 जुलाई तक पीपा पुल को चालू रखने का निर्देश है। 9 दिसंबर तक भी पीपा पुल को चालू नहीं किया गया है। पीपा पुल को जल्द चालू किया जाना चाहिए, ताकि मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर गाड़ी वाले लोग आसानी से गंगा को पार कर सके। दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,लोगों को गंगा घाट पर घंटों नाव खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
वही नाविक कैमरे पर बोलने से बचते नजर आए। एक नाविक ने बताया कि नाव अब गंगा किनारे फंसने लगे हैं, नाव पर यात्रियों के बैठे रहने के बाद कभी कभार नाव बुरी तरह फंस जाती है,घंटों नाव को छुडाने में वक्त बर्बाद होता है, अतः पीपा पुल जल्द चालू किया जाना चाहिए। जबकी सरकारी आदेश के अनुसार नाव का परिचालन प्रतिबंधित है!
बाइट :- स्थानीय




