मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, भारी नुकसान, काफ़ी मशक्कत से पाया गया काबू!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

-जमुई बोधवन तालाब स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हज़ारों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

-जमुई शहर के बोधवन तालाब स्थित चंदन साव के मकान में मंगलवार को दिन के 11:30 बजे भीषण आग लग गई। इस अगलगी में हज़ारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मकान के अंदर आग काफी तीव्र और भयावह थी। कोई बड़ी हादसा होती इससे पहले मौके पर पहुंची अग्नि शमन के तीन वाहनों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मोशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान के नीचे दुकान भी थी लेकिन आग की लपटों को दुकान में पहुंचने तक रोक दिया गया। बताया जाता है कि महिलाएं पीछे की ओर घर में थी। जबकि चंदन साव व अन्य नीचे सैमसंग स्टोर के दुकान पर थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ ली और धीरे-धीरे आग मकान के हाल में फैल गई और जब मकान से धुआं निकलने लगा तो इसकी जानकारी चंदन साव को हुई उंसके बाद स्थानीय लोग में ऐक्टिव हो गए, फिर अग्नि शमन वाहन भी फौरन पहुंच गई। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लगी रही। वहीं टाउन थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी रही।

वाइट –दुकानदार प्रोपराइटर चंदन कुमार

Join us on:

Leave a Comment