मंत्री अशोक चौधरी का दावा: एनडीए 2025 में जीतेगी 220+ सीटें, तेजस्वी को दी यात्रा पूरी करने की शुभकामनाएं!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!




बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने आज डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दिए।
चौधरी ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। तेजस्वी यादव की यात्रा पर उन्होंने शुभकामनाएं दी कि इस बार वह यात्रा पूरी करें। इसके साथ ही, आनंद मोहन और चिराग पासवान के विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे मीडिया द्वारा बढ़ाया गया मुद्दा बताया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने हर मौसम में जनता के लिए काम किया है और पार्टी पूरी तरह चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

अब खबर विस्तार से…


खबर:

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की यात्रा पर उन्हें शुभकामनाएं हैं कि वह इस बार अपनी यात्रा पूरी करें। उन्होंने कहा, “हर राजनीतिक दल के नेता को जनता के बीच जाना चाहिए।”

चौधरी ने 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, “2010 में एनडीए का जो आंकड़ा था, इस बार हम उसे पार करके 220 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। इसके लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं।”

आनंद मोहन और चिराग पासवान के बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा, “दोनों लोग समझ चुके हैं। मीडिया ने इसे मसालेदार बना दिया है। ऐसी बातों से टीआरपी बढ़ती है, लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है।”

नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर मंत्री ने कहा, “नीतीश कुमार हर मौसम में जनता के बीच जाते हैं, चाहे गर्मी हो या ठंड। हमारे नेता जो काम करते हैं, उसी काम को लेकर जनता से संवाद करते हैं। पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।”

अशोक चौधरी के इन बयानों ने बिहार की राजनीति में चर्चाएं बढ़ा दी हैं।

Join us on:

Leave a Comment