:- रवि शंकर अमित!
– पैक्स के लिए मतदान शांति पूर्वक संपन्न!
एंकर-बिहार में पैक्स चुनाव के आखिरी चरण में आज मोकामा के मेकरा और मोर पश्चिमी में मतदान हुआ ।कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच पैक्स सदस्यों ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया ।सुबह से ही इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह का आलम देखा गया।महिला मतदाताओं ने भी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए वोट डाला।मोर पश्चिमी में मुकाबला त्रिकोणीय है,जबकि मेकरा में सीधी भिडंत है वहीं कसहा दियारा में एक मात्र प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल हुआ।लिहाजा,इस पैक्स में अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
बाइट- अरविंद राय,प्रत्याशी।




