मुंगेर स्थापना दिवस पर पहली बार मुंगेर में 5 दिसंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर स्थापना दिवस के अवसर पहली बार मुंगेर में 5 दिसंबर को मैराथन दौउ़ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एथलेटिक्स मंदिरा वेदी को बुलाया गया है जो धावकों का उत्साह वर्धन करेगी। जबकि डीएम के अलावा अल्या अधिकारी भी धावकों के साथ दौड़ेंगे।

बतादें की लगभग 42 किलोमीटर का दौड़ होगा जिसमें पहला स्थान पाने वाले को एक लाख, दूसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को 10 हजार दिया जाएगा। इसके अलावे समय के अंदर दौड़ को पुरा करने वाले अन्य धावको को भी पुररस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक राउंड में धावकों को बैच के अलावा कुपन दिया जाएगा।

शहीद स्मारक से हेमजापुर थाना तक दौड़ होगी। इसके लिए इस बीच की दूरी कारे साढ़े दस किलोमीटर के रूप में चयन किया गया है जो धावक चार बार में पुरा करेंगे। जिस जगह से धावक दौड़ शुरू करेंगे वहां पर महिला धावकों के लिए कपड़ा चेंजींग रूम बनाया गया है। इसके अलावा चेस्ट नंबर के लिए शहीद स्मारक के पास कूल 12 काउंटर बनाया गया है जिसमें 3 महिला और 9 पुरूष के लिए होगा।

मैराथन दौड़ के लिए अबतक 1500 का रजिस्ट्रेशन हो गया है। इसमें महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, बंगाल, बिहार सहित अन्य राज्यों के धावक भी भग ले रहे हें। धावकों के ठहरने के लिए मुंगेर में अलग-अलग जगहों पर व्यवस्था की गई है। जिसमें पुरूष इंडोर स्टेडियम और महिलाओं के लिए संग्रहालय में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

डीएम ने बताया कि 5 दिसंबर की सुबह 5 बजे रिपोटींग टाईम दिया गया है और 6 बजे से दौड़ शुरू हो जाएगी। इससे पहले हरा झुंडी दिखया जाएगा। उसके बाद पीस्टल से फारींग करते ही धावक दौड़ लगाने लगेंगे। वहीं कार्यक्रम से पहले शहीद समारक पर माल्यार्पन किया जाएगा। इसके बाद गनेश वंदना, राष्ट्रगान, कला जत्था के द्वारा सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं मुख्य अतिथि के द्वारा संबोधन भी किया जाएगा। बुधवार की देर रात तक सारे चीजों की तैयारी को पुरी कर ली जाएगी। इसके अलावा बुधावार की 12 बजे रात से लखीसराय से मुंगेर आने वाले बड़े वाहनों पर रोक रहेगी। सुबह 4 बजे से छोटे वाहनों के रूट में परिवर्तन किया गया है जो कार्यक्रम के समापन तक जारी रहेगा। दोपहर लगभग 12 बजे से ट्रैफिक को अन्य दिनों की तरह सामान्य कर दिया जाएगा।

बाइट-अवनीश कुमार सिंह जिला अधिकारी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment