रिपोर्ट – पियुष कुमार
– कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के ससना पंचायत के मधुबनी गांव में बीते एक दिसंबर को पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। जिस मामले में आधा दर्जन लोग घायल हुए थे एक व्यक्ति को गोली लगी थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में प्रयुक्त दो हथियार, पांच कारतूस और एक खोखा बरामद कर लिया है। कुल अलग-अलग इस घटना में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें 23 नामजद अभयुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी देते हो मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया बीते एक दिसंबर को कुदरा थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि मधुबनी गांव में दो पक्षों के बीच चुनाव के रंजिश को लेकर गोलीबारी हो रही है। उनके द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए अपनी टीम के साथ मधुबनी गांव पहुंचे जहां ग्रामीण और प्रत्यक्षदर्शीयों के बताये अनुसार राकेश कुमार के मुर्गी फार्म से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है और देव शंकर सिंह के घर से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। एक हथियार बिना लाइसेंस का है और दूसरा लाइसेंसी है। लाइसेंसी हथियार से फायरिंग होने की बात बताई गई है। दोनों पक्षों के विवाद के संदर्भ में कुल तीन कांड दर्ज किए गए हैं । हथियार बरामदगी मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। तो दोनों पक्षों के द्वारा घटना के संदर्भ में अलग से एक-एक कांड दर्ज कराया गया है । तीनों कांडों में कुल 23 नामजद बनाए गए हैं। जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। दो हथियार और पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बाइट – प्रदीप कुमार – डीएसपी मोहनिया




