सहरसा- सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र निवासी 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की सड़क दुर्घटना मौत।

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार!

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के फतेहपुर पडरिया निवासी 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की सड़क दुर्घटना मौत।

सहरसा :- सहरसा जिले के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के फतेहपुर पडरिया निवासी 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में रविवार की देर शाम कर्नाटक में हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव से लेकर सगे संबंधियों में शोक की लहड दौड़ गई। लोग हर्षवर्धन के स्वभाव और व्यवहार की चर्चा करते कहा कि 26 साल की उम्र में दो नौकरी छोड़ दी थी। जब भी गांव आता था तो लगता ही नहीं था कि यह इतना बड़ा अधिकारी है। लोगो ने कहा कि काश दस किलोमीटर ओर यात्रा पूरी हो जाती तो आज इस सुदूर गांव का बेटा कर्नाटक में एसपी के पद पर विराजमान रहता। मौत की खबर आते ही परिजन रविवार की रात ही कर्नाटक के लिए विदा हो गए।


जानकारी के अनुसार मैसूर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग कर्नाटक के हिसाल में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में की गई थी। रविवार को वह चारपहिया वाहन से हिसाल जा रहे थे। दस किलोमीटर हिसाल बचा ही था कि वाहन दुर्घटना के शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। जिसमें हर्षवर्धन की मौत हो गई। वही चालक बुरी तरह जख्मी हो गया है। शव को कर्नाटक से हवाई मार्ग से पटना लाया जाएगा। जिसके बाद आईपीएस का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में मंगलवार को किया जाएगा।
परिजन नन्हे ओर रश्मि ने बताया कि दो नौकरी को रिजाइन मारने के बाद आईपीएस में चयन हुआ था। जिसका सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एएसपी के रूप में पोस्टिंग हुई थी। इनके पिता अखिलेश सिंह मध्य प्रदेश में एसडीएम है। छोटा भाई आनंद वर्धन आईआईटी इंजीनियर है और यूपीएससी की तैयारी कर रहे है। सूचना पर सहरसा पुलिस भी आईपीएस के शव के आने का इंतजार कर रही है।
सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जानकारी मिली है। वह उनके पैतृक गांव जा रहे हैं। पूरी स्थिति पर उनकी नजर है। मृतक का नानी गांव मधेपुरा जिले के ख़ुरेशन गांव है।

Join us on:

Leave a Comment