बेगूसराय पुलिस ने गोलीबारी के आरोपी के घर पर की छापामारी भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में दबंगों ने 28 नम्बर की शाम एक युवक को गोली मार दी थी । इस मामले के आरोपी पीयूष कुमार के घर पुलिस ने जब छापेमारी की तो पियूष तो पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन उसके घर से 3 पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने उसके पिता रामदेव राय को गिरफ्तार कर लिया । बताया जाता है कि रामदेव राय का भी अपराधिक इतिहास रहा है । इस संबंध में सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में 28 नम्बर की शाम गोविंद कुमार उर्फ राजा कुमार को गोली मार दी गई थी । इस मामले में पीयूष कुमार को आरोपी बनाया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि पीयूष कुमार अपने घर मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गांव आया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने खरीदी गांव में छापेमारी की लेकिन पीयूष कुमार वहां से निकल गया लेकिन उसके घर से तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है। इस मामले में मौके से पियूष के पिता रामदेव राय को गिरफ्तार किया गया है । रामदेव राय पर भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह भी अपराधी किस्म का व्यक्ति है । फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बाइट- भास्कर रंजन, डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment