:- रवि शंकर अमित!
बख्तियारपुर – सालिमपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को हाइवे पर डीजल चोरी की गुप्त सूचना मिली, उन्होंने तुरंत एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह को इसकी जानकारी दी, दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मंझौली गांव के सामने आर॰भी॰ होटल के पास फोरलेन एनएच 30 पर डीजल लादे ट्रक लगा है। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में थानाध्यक्ष सालिमपुर कृष्ण कुमार के साथ विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया और चोर को रंगे हाथ दबोच लिया गया! वहीं चोरी में संलिप्त एक ट्रक को जब्त कर उसके डाला से प्लास्टिक के गैलन में कुल 180 लीटर डीजल, चोरी से निकालने वाला पाइप और अन्य सामग्री बरामद की गई है। जबकी ट्रक का मालिक भागने में कामयाब हो गया।
एसडीपीओ बाढ़-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मिलकर रात्रि में घने कोहरे का फायदा उठाकर फोरलेन पर लगे हुए विभिन्न गाड़ियों से डीजल की चोरी करते हैं और वह ट्रक मंझौली गांव के सामने आर॰भी॰ होटल के पास एनएच-30 पर लगा हुआ है। जिसको लेकर तुरंत कार्यवाई करते हुए विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया और स्थल पर फौरन पहुंचकर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान ट्रक को बरामद कर लिया गया है। ट्रक के डाला से प्लास्टिक के गैलन में 180 लीटर डीजल, चोरी से डीजल निकालने वाला पाइप और अन्य उपयोग में आने वाली सामग्री बरामद की गई। वहीं फतुहां निवासी सोनी पासवान,ट्रक चालक जो चोरी का आरोपी भी है उसे गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो भागने में कामयाब हो गए। वही भागने वाले की पहचान मुकेश कुमार और झोंगी यादव के तौर पर हुई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।




