:- रवि शंकर अमित!
– बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना अंतर्गत शेरपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध लोडेड रायफल के साथ पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वही एक व्यक्ति अवैध अग्नेयास्त्र के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला,अवैध अग्नेयास्त्र के साथ फरार व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
बाढ़ ASP राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोकामा के मरांची थाना अंतर्गत शेरपुर गांव में कुछ बदमाश अवैध अग्नेयास्त्र के साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकजुट हुए हैं। सूचना के सत्यापन हेतु त्वरित कार्यवाई करते हुए मरांची थाना अध्यक्ष गौरव सिन्धु के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया और शेरपुर गांव पहुंचकर एक व्यक्ति विनोद साहनी को लोडेड राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा व्यक्ति भी हाथ में अवैध अग्नेयास्त्र लिए हुए था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला । हालांकि उसकी भी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति का मरांची थाना में लम्बा आपराधिक इतिहास है और अन्य थानों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक अवैध रायफल के साथ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वहीं
बाइट – राकेश कुमार, ASP बाढ़




