रिपोर्ट- अमित कुमार!
तेजस्वी यादव ने आज विधानसभा मेंस्मार्ट मीटर के मुद्दे को उठाया और कहा कि” राज्य की जनता स्मार्ट मीटर से तबाह है ज्यादा बिल आने से परेशान है बिहार में पूरे देश में सबसे ज्यादा बिजली का बिल लिया जाता है ऐसे में स्मार्ट मीटर का मुद्दा हम लोगों ने उठाया है और कहा है कि 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे और गरीबों को बिजली मुफ्त में देने की बात कहीहै
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि” राजद के तीनों बागी विधायक आज भी मंत्रियों के साथ मंत्री के सीट पर बैठते हैं,यह बड़ा आश्चर्य की बात है,वह बागी विधायक आज भी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं उनको नियम से राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के जगह पर बैठना चाहिए लेकिन उसके बाद भीवह आज के वर्तमान सरकार के मंत्री के कुर्सी पर बैठते हैं यह सही नहीं हैनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह भी कहा किराष्ट्रीय जनता दल के विधायक विधानसभा के अंदर कहां बैठेंगे यह तय नेता के रूप में जो है यानी मैं यह तय करूंगा कि पार्टी का विधायक कहां बैठेगा?आज सदन में सबका आंख खोलने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास भाई वीरेंद्र गए थे हालांकि वह मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठे नहीं लेकिनलोगों को यह एहसास दिलाने के लिए की सब की सिम है उनको अपनी सीट पर बैठने चाहिए”




