रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधान परिषद के पोर्टिको में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मैथिली और संस्कृत भाषा में संविधान की प्रस्तुति पर खुशी जताई। उन्होंने इसे मिथिलांचल और बिहार के लोगों के लिए गर्व का विषय बताया।
जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मैथिली भाषा को संविधान में शामिल कर मिथिलांचल की संस्कृति और भाषा को बड़ा सम्मान दिया है। यह बिहार के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। आज पूरी दुनिया में जहां-जहां बिहार के लोग रहते हैं, उन्हें इस उपलब्धि से अपार खुशी और गर्व महसूस हो रहा होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “अब संविधान को संस्कृत और मैथिली में भी पढ़ा जा सकता है। यह कदम प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के संकल्प को दिखाता है। हम मिथिलांचल की तरफ से प्रधानमंत्री को दिल की गहराई से धन्यवाद देते हैं।”
बाइट:
“प्रधानमंत्री मोदी ने मैथिली भाषा को संविधान में शामिल कर बड़ा कदम उठाया है। अब संविधान को मैथिली और संस्कृत में पढ़ा जा सकता है। मिथिलांचल की तरफ से प्रधानमंत्री को धन्यवाद।”
दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी




