सहरसा – 17 वर्षीय नशेड़ी किशोर ने फांसी के फंदे से लटक कर की आत्महत्या!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

17 वर्षीय नशेड़ी किशोर ने फांसी के फंदे से लटक कर की आत्महत्या। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस शव को बरामद कर जुटी तफ्तीश में।

सहरसा से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां आज बुधवार को सुबह तकरीबन 5 और 6 के बीच सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 17 वर्षिय नेशरी युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया।घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना अध्य्क्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।घटना सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड वार्ड नं 10 की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान उमेश दास के पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है।जिसकी उम्र तकरीबन 17 साल है और सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड वार्ड नं 10 का रहने वाला बताया जा रहा है।
सुबह जब मृत लड़के की मां अपने गुहाल गयी बकड़ी को निकालने तब देखी जो बेटा गुहाल में रस्सी से बांस में लटका हुआ था।उसके बाद अग्गल बगल वाले लोगों को सूचना दिया।सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ जमा हो गयी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने रस्सी काटकर उक्त युवक को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

BYTE :- सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार।

Join us on:

Leave a Comment