अनमोल कुमार

पटना। बिहार की जनता से किए वादे के अनुसार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर ने अब जनता की समस्यों के सामाधान के लिए जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है।हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर आगामी 31 अगस्त 2021 से हर मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया गया है ।
डॉ दानिश ने कहा कि यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन पार्टी विधायकों के साथ हर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पटना आवास पर जनता दरबार लगाएंगे।
डॉ दानिश ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों और दलितों की पार्टी है । उनके हितों की रक्षा के लिए ही हम पार्टी का गठन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की । समस्याएं अनंत है। समस्याओं के समाधान के लिए हम पार्टी नेतृत्व ने जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया । दलितों और हर समाज के गरीबों की समस्या का निदान के लिए की जाने वाली जनता दरबार से आम और खास को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।




