ऋषिकेश कुमार

नालंदा। राजगीर तिलैया रेलखंड पर कोयला लदी मालगाड़ी पटरी से अचानक उतर गयी। जिससे इस मालगाड़ी के 14 बोगी पटरी से उतर गई। घटना राजगीर तिलैया रेलखंड के राजगीर थाना के नेकपुर गांव के समीप घटी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ। इस मामले में रेलवे प्रशासन के द्वारा अपनी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है ।
बताया जाता है कि कोडरमा से कोयला लादकर मालगाड़ी एनटीपीसी बाढ़ में ले जाना था। इसी बीच राजगीर के नेकपुर हाल्ट के पास मालगाड़ी पलट गई । इस माल गाड़ी में कुल 58 बोगी थी जिसमें 16 बोगी पटरी से उतर गई । हालांकि राहत की बात है कि इस हादसे में कोई हादसा नहीं हो सका । घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन के द्वारा अग्रतर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं और रेलवे परिचालन शुरू हो सके इसके लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मालगाड़ी के पटरी के उतरने की सूचना मिलने के बाद दानापुर से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन राजगीर के लिए रवाना हो चुकी है। लगभग 2 किलोमीटर तक मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतरकर एक दूसरे को ऊपर चढ़ गई। कई डब्बे तो धान के खेतों में भी पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं घटना इतना भयानक है कि आप बोगी के उड़े हुए परखच्चे को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। कहा जा सकता है कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।




