सहरसा पुलिस ने 6 घंटे के अंदर लूटकांड का किया खुलासा,दो बदमाश गिरफ्तार।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा पुलिस ने 6 घंटे के अंदर MLT कॉलेज के समीप लूटकांड का किया उद्वेदन। दो अपराधकर्मी हुआ गिरफ्तार। लूट किए गए रुपए भी हुए बरामद।

एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत MLT कॉलेज समीप कल दोपहर पूरा बाजार स्थित बैंक आफ इंडिया से 1 लाख निकासी कर अपने घर जा रहे एक व्यक्ति से एक बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसी मामले का सदर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर लूटकांड का उद्वेदन कर लिया है। और दो अपराधकर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने लूट किए गए एक लाख रुपया और एक मोबाइल बरामद किया है। आज सदर थाना परिसर में सदर SDPO आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मी का नाम मोहम्मद नासिर और मोहम्मद नौशाद दोनों सदर थाना क्षेत्र के नरियार वार्ड 8 का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले में प्रेस वार्ता के दौरान सदर SDPO आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित से जब पूछताछ किया गया तो विरोधाभास पाए जाने पर गहराई से पूछताछ किया गया तो उसने स्वीकार किया कि खुद ही षड्यंत्र रचकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था एवं उन्होंने बताया कि लूट की राशि अपने दोस्त मोहम्मद नौशाद के घर में छुपा कर रखा है। जिसे पुलिस टीम के द्वारा घर पर जाकर तलाशी के दौरान बरामद किया गया है।

BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार।

Join us on:

Leave a Comment