अभय झा हत्या काण्ड का पुलिस ने किया उद्भेदन, भतीजा ही निकला हत्यारा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवकरही गांव में अभय झा हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने कांड का उद्भेदन करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले युवक आकाश कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के द्वारा हत्या के समय पहना हुआ खून से सना कपड़ा भी बरामद कर लिया है। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने शव के साथ रखा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया था।
हमने पहले ही बताया था कि, हत्या मृतक के किसी जान पहचान के व्यक्ति के द्वारा किया गया है। चूंकि, हत्या के बाद हत्या में प्रयुक्त हथियार वही रखा हुआ था। हत्या में प्रयुक्त चाकू मृतक का ही था। वहीं घर में रखे हुए कोई समान बिखड़ा हुआ नहीं था। जिससे संभावना प्रबल हो रही थी कि हत्या को किसी नजदीक के जान पहचान का व्यक्ति ने अंजाम दिया है।
दरअसल, आकाश और मृतक अभय झा रिश्ते में चाचा भतीजा थे और शराब पीने के चक्कर मे दोनों करीब तीन चार माह से लंगोटिया दोस्त की तरह रहा करते थे। मृतक के घर आकाश का अक्सर आना जाना होता था।
उधर, घटना का खुलासा करते हुए बेनीपट्टी डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि, आकाश से हुई पूछताछ के बाद घटना पूरी तरह से साफ हो गया है। दरअसल, मृतक घटना के शाम आकाश के साथ शराब का सेवन किया था। घर आते आते मृतक का नशा कुछ कम हो गया तो वो आकाश से फिर से शराब पीने के लिए चलने को कहा, जिस पर आकाश ने इनकार कर दिया।
यही इनकार आखिरकार अभय झा के हत्या का कारण बन गया। आकाश के इनकार करने से मृतक आक्रोशित हो उठा और आकाश पर चाकू से वार करने लगा। आकाश ने मृतक पर उसी के चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी कर फरार हो गया। आकाश मृतक के घर से बाहर निकलते समय गेट को बाहर से बंद कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment