रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के आर.के.कॉलेज के पास स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय सप्ता शहरी के छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सरकारी स्कूल की बच्चियों ने पूरी तन्मयता के साथ छठ महापर्व का मंचन किया। विद्यालय के प्रांगण से छठ घाट तक पारंपरिक परिधान मे छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकी के रूप मे अर्ध्य देने से लेकर पारण तक पूरी प्रक्रिया बेहतरीन ढंग से प्रस्तुति दी गई। छात्राओं के इस लाजवाब प्रस्तुति से हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। वही कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने छठ गीत गाकर छात्राओं को उत्साहित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार ने किया। छात्राओं ने सूर्यदेव को अर्ध्य देकर महापर्व को संपन्न किया। छात्राओं ने बताया छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक धरोहर है। हमें जल की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देता है। छठ पूजा में जल का विशेष महत्व है और यह पर्व हमें नदियों और जलाशयों की स्वच्छता का पालन करने की प्रेरणा देता है। स्वच्छता से ही बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होता है और यह बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख है। छठ आने के बाद दादा-दादी के पास गांव जाने में काफी अच्छा लगता है। गांव में घूमना फिरना,दिन भर छठ की तैयारी करना अच्छा लगता है। दूर रहने वाले परिवार के सदस्य एकजुट होते हैं। दादी,चाची,मम्मी,दीदी और घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पूजा की तैयारी करते हैं। भक्तिमय होकर उनका यह पूजा जिसमें काफी शुद्धता से गेहूं धोया जाता है। खरना के दिन शाम में जो गुड़ की खीर बनती है। चाहे आप साल में कभी भी खीर बनाकर खा लें लेकिन खरना के दिन के खीर का स्वाद अद्भुत होता है। वही प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार ने बताया की छठ पर्व के हर विधान पर लोकगीत है।छठ पर्व हमें प्रकृति से जुड़ना सिखाता है और साफ-सफाई का महत्व बताता है। छठ पर्व को लेकर नदी किनारे घाटों की सफाई होती है। छठ पर्व की महिमा ही ऐसी है कि युवाओं में छठ पर्व की परंपराओं को लेकर पुराने दौर की लोगों से अधिक जागरूकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्या मिश्रा,अर्चना,रिंकू कुमारी,मंजू कुमारी,रणवीर प्रसाद,विकास नारायण चौधरी,प्रेमनाथ ठाकुर,सुनील कुमार कापड़ी,अरविंद कुमार सिंह,रसोईया मीरा कुमारी,माला देवी एवं अंजू देवी समेत बाल संसद के उप शिक्षा मंत्री सायमा आफरीन,उम्मत खातून,शाहिना खातून, रौनक परवीन,प्राची सोनी का सहयोग सराहनीय रहा। वही छठव्रतियों के रूप मे विद्यालय की छात्रा प्रीति कुमारी,सौम्या कुमारी,वर्षा कुमारी,समीरा खातून, रौशन परवीन,मधु कुमारी,खुशी कुमारी एवं प्रतिमा कुमारी ने भाग लिया।




