रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज छठ महापर्व का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सभी छठ व्रतियों ने खरना अनुष्ठान के अंतर्गत चावल और गुड़ का प्रसाद बनाकर छठी मैया को अर्पित किया। महिलाओं ने छठी मैया के गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर पटना और पालीगंज के बाजारों में भी खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी, जबकि विक्रेताओं ने फलों और पूजा सामग्री के दामों में बढ़ोतरी का उल्लेख किया।

पालीगंज: लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन पालीगंज के उलार मंदिर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने खरना अनुष्ठान के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। इस अवसर पर व्रतियों ने चावल और गुड़ से बने खीर का प्रसाद बनाकर छठी मैया को भोग अर्पित किया। महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीत गाकर पूजा को और भी पावन बना दिया।
इस मौके पर पटना के बाजारों में छठ पूजा की सामग्री, फल, फूल और अर्घ्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विक्रेताओं के अनुसार, इस वर्ष फलों की कीमतों में 10-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कल के दिन व्रतियों द्वारा डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ पूजा संपन्न होगी।




