कलयुगी पुत्र ने किया पिता की हत्या !

SHARE:

ऋषिकेश!

रहुई थाना क्षेत्र इलाके के रहुई बाजार में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की पिट पिट कर हत्या मौत के घाट उतार दिया।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पिता व दोनो पुत्र में 5 दिनों पूर्व जमीन पर मार्किट बनाने और रुपये लेने देंन के विवाद को लेकर कहासुनी व मारपीट हुई थी।मारपीट के कारण पिता रंजीत यादव बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जिसके इलाज के दौरान मौत हो गयी।पिता के मौत के बाद पुत्रो के द्वारा शव को गायब करने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस को तब तक घटना की सूचना मिल गयी थी। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए शव को हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावा रोड से एम्बुलेंस पर बरामद किया।पुलिस के देखते ही एम्बुलेंस पर मौजूद सभी लोग भाग खड़े हुए।इस घटना में परिजनों के द्वारा रंजीत यादव की मौत की बात बीमारी से बता रहे है।वही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक पिता रंजीत यादव की मौत पिट पिट कर की गई है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment