बाढ़ पीड़ितों के बीच एसडीएम एसडीपीओ ने मनाया रक्षाबंधन!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार ने गंगा के प्रकोप से विस्थापित हुये बाढ़ पीड़ितों के बीच मनाया!
आज गंगा के प्रकोप से विस्थापित परिवारों की पीड़ा को कम करने के लिए, बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकुंज, अंचलाधिकारी शिवाजी सिंह के साथ कई पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता आदि ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बाढ़ पीड़ितों के साथ रहे।
अनुमंडल अधिकारी सुमित कुमार, अनुमंडल मुख्यालय अधिकारी ने बाढ़ पीड़ित परिजनों एवं उनके बच्चे के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। साथ ही बच्चे एवं बच्चियों को इस रक्षाबंधन के महत्व से भी अवगत कराया, किस प्रकार से रक्षाबंधन मनाया जाता है वह भी बताया। मीडिया से बात करते हुए, एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि पटना जिला के प्रत्येक प्रखंड में बाढ़ पीड़ितो के बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के दिशानिर्देश में किया जा रहा है ।साथ ही बाढ़ अनुमंडल के समस्त लोगों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी!

Join us on:

Leave a Comment