रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहटा, 26 अक्टूबर 2024: पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहटा थाना क्षेत्र के पतसा गाँव के समीप तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसटीएफ पटना की सूचना पर की गई छापामारी में विवेक राज उर्फ विवेक कुमार (22), अमरीश कुमार (23) और विपुल सिंह (24) को अवैध हथियार, 5 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा, 3 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें पहले से दर्ज कई मामलों का उल्लेख किया गया है। इस संबंध में बिहटा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि छापामारी दल में बिहटा थानाध्यक्ष सहित पटना जिला पुलिस बल के सदस्य शामिल थे।




