मधुबनी-दीपावली, छठ व भैया दूज को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

— मधुबनी जिला प्रशासन के द्वारा दीपावली, छठ एवं भैया दूज पर्व को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर अनुमंडल एवं प्रखण्ड स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित किया जा रहा है। ऐसे ही बैठक का आयोजन हरलाखी प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सीओ रिना कुमारी ने किया। इस अवसर पर बीडीओ रजनीश शंकर झा ने कहा कि दीपावली, छठ एवं भैया दूज शांति, समृद्धि, प्रेम और सदभाव का त्योहार है, इसे सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाए. वहीं सीओ ने कहा कि बच्चों के द्वारा पटाखा छोड़ते समय अभिभावक को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने आपसी जन सहयोग से छठ घाटों की साफ सफाई व बैरिकेटिंग और लाईट की व्यवस्था करनें का अनुरोध पूजा समिति व जनप्रतिनिधियों से किया। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार के दौरान किसी तरह का अराजकता नही हो इसका विशेष रूप से ध्यान लोगों को भी रखना चाहिए। लोगों को चाहिए कि किसी प्रकार के अफवाहों को वे फैलने न दें। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर अविलंब इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। बैठक में पंचायत सचिव निर्मल कुमार, राहुल कुमार, विवेक कुमार, मृत्युंजय कुमार, राकेश कुमार, सीआई प्रमोद मंडल, राजस्व कर्मचारी विकाश कुमार, सारनाथ कुमार, राम बाबू झा, विसुन मंडल, बिल्टू प्रसाद महतो, सरपंच मुख्तार अंसारी, प्रमोद साह, रणवीर सिंह, जिला परिषद गौपाल मंडल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment