रिपोर्ट- अमित कुमार!
अभी-अभी पटना एयरपोर्ट से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव झारखंड के लिए रवाना हुए हैं। देवघर और गोड्डा में वे महागठबंधन प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और दावा किया कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनना तय है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए पटना से झारखंड के लिए रवाना हो गए हैं। देवघर और गोड्डा में वे महागठबंधन के प्रत्याशियों के नामांकन में हिस्सा लेंगे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “झारखंड में जनता का समर्थन महागठबंधन के साथ है, और हम वहाँ मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं।”




