रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना, – पटना के भूतनाथ रोड पर एक झपट्टा मार स्कूटी सवार गिरोह ने एक महिला से सोने की चैन छीन ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला और स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन स्कूटी सवार दो अपराधी तेजी से भाग निकलने में सफल रहे।
महिला के पति, अशोक कुमार पंकज, ने बताया कि छिनी गई चैन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलते ही अगमकुआं थाना को सूचित किया गया है, और पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।
- अशोक कुमार पंकज (पीड़ित के पति): “मेरी पत्नी से चैन छिनी गई है। इसकी कीमत डेढ़ लाख के करीब है। हमनें अपराधियों का पीछा किया, लेकिन वे भाग गए।”
- गौतम कुमार (अगमकुआं थाना के एसआई): “हमने मामले की जानकारी ली है। जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज को देख रहे हैं ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।”




