रिपोर्ट- अमित कुमार!
राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए सैयद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब और बेटे ओसामा, तेजस्वी यादव बोले – इससे पार्टी होगी और मजबूत
सैयद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब और उनके बेटे ओसामा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हिना साहब और ओसामा के राजद में आने से पार्टी को सिवान और पूरे बिहार में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, “आज जो स्थिति है, उसमें हमें एकजुट रहना है। हिना साहब और ओसामा के आने से पार्टी मजबूत होगी और हमें व्यापक फायदा मिलेगा।”
तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “गिरिराज सिंह को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उनका काम सिर्फ नफरत फैलाना है, जो वो करते रहेंगे। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”




