आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के तत्वाधान में सेमिनार का ह आयोजन!

SHARE:

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार

किसी भी देश के विकास के लिए अच्छा रोड नेटवर्क बहुत जरूरी है ग्रामीण संपर्क एवं इसे निरंतर बनाए रखना ग्रामीण विकास का मुख्य है अवयव हैं। उंक्त बातें जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय परिचर्चा भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सीतामढ़ी की ग्रामीण सड़के विषय पर आयोजित सेमिनार में कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़के कृषि की उत्पादकता बढ़ाने तथा रोजगार सृजन के द्वारा ग्रामीणों को सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहायक है। आज गरीबी को घटाने के कारण उच्च श्रेणी के ग्रामीण पथ निर्माण एवं बड़े मात्रा में निर्मित पत्र संपादा को अनुरक्षित रखने की आवश्यकता हो गई है।ग्रामीण सड़के ज्ञान को फैलाने एवं असमानता को घटाने में सहायक हो रही हैं ।यह आधारभूत संरचना को बढ़ाने एवं गरीबी हटाने का कार्य कर रहा है।इसके पूर्व कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जिले के ग्रामीण सड़के,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिले के 957 बसावटों को बारहमासी सड़क सम्पर्कता प्रदान किया जा चुका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के विभिन्न कार्य क्षेत्रों के तहत अभी तक कुल 1708 किलोमीटर तक सड़क पूर्ण कर ली गई है।जिले में 1501 पथ निर्माणाधीन है,जिसका कार्य तीव्र गति से चल रहा है।।माननीय विधान सभा सदस्य श्रीमती गायत्री देवी,श्री मिथलेश कुमार,श्री मोतीलाल प्रसाद, श्री मुकेश कुमार,श्री संजय गुप्ता ने भी जिले की ग्रामीण सडको के विकास एवम उसके सकरात्मक प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में विधानसभा सदस्य परिहार गायत्री देवी, विधानसभा सदस्य रीगा मोतीलाल प्रसाद, विधानसभा सदस्य सीतामढ़ी डॉ मिथिलेश कुमार, विधानसभा सदस्य बाजपट्टी मुकेश कुमार, विधानसभा सदस्य बेलसंड संजय गुप्ता, जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय जिला ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता,मीडिया प्रतिनिधि के साथ अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment