शिया समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में किया पहलाम!

SHARE:

धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर जिला में मुहर्रम त्यौहार को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने मोहर्रम की 11वीं तारीख को अलम जुलूस निकाला वही जिला के आशानंदपुर बड़ी इमामबाड़ा से जुलूस का शुभारंभ हुआ मुस्लिम हाई स्कूल होते हुए मोहद्दीनपुर चौक लल्लो मियां के इमामबाड़े पर आकर मातम नेहे पढ़कर फिर वहां से शाहजंगी कर्बला पहुंच गए! वही छोटे छोटे नन्हे बच्चे भी मातम करते हुए दिखाई दे रहे थे! और विदाई मजलिस के बाद अलम संपूर्ण हुआ !वही इस मौके पर शिया समुदाय के जिला वक्फ कमेटी के सचिव जीजाह हुसैन ने बताया की सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल के साथ जुलूस को शाहजंगी मे पहलाम करेंगे! वही प्रशासन का भी पुख्ता इंतजाम देखने को नजर आ रहा था! इस जुलूस में शामिल सज्जाद रागीव हसन उर्फ रिंकू. मोहम्मद अब्बास. मोहम्मद इम्तियाज . आसिफ अली एवं कई लोग शामिल थे|

Join us on:

Leave a Comment