सीएम ने 224 करोड़ की 99 योजनाओं का किया उद्घाटन, एवं 269 करोड़ की लागत से 112 योजनाओं का किया शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान, सुपौल।

:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल में 224 करोड़ की लागत से 99 योजनाओं का उद्घाटन एवं 269 करोड़ की लागत से 112 योजनाओं का शिलान्यास किया।

:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुपौल जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने 224 करोड़ रुपये की लागत से 99 योजनाओं का उद्घाटन किया और 269 करोड़ रुपये की लागत से 112 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर सीएम ने भपटियाही में नव निर्मित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही, मॉडल भपटियाही थाना का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने किसनपुर प्रखंड के मलाढ़ पंचायत में महादलित बस्ती का दौरा कर 24 स्टॉल और पोखर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Join us on:

Leave a Comment