मुहर्रम पर्व को ले जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया क्षेत्र का जायजा!

SHARE:

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

मुहर्रम पर्व में विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने लगातार दूसरे दिन मध्य रात्रि में भी सीतामढ़ी शहर सहित जिले के महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो का ले रहे है जायजा। राजोपट्टी,मेहसौल,हुसैना, जानकी स्थान, मुरलिया चौक, मधुबन,सिंघरहीया सहित सीतामढ़ी शहर के कई महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थलो पहुँचकर ले रहे है जायजा।विधिव्यवस्था को लेकर विभिन स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो से मिलकर भी ले रहे है फीडबैक।सम्पूर्ण जिले में सघन वाहन जाँच भी चलाई जा रही है। जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है।जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर। पर्व को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है एवम दिशा निर्देशों का उल्लघन करने वालो को किसी भी हाल में बख्शने की मूड में नही है।किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06226-250316 पर कर सकते है संपर्क।

Join us on:

Leave a Comment