नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, गांव में छाया मातमी सन्नाटा!

SHARE:

गया से अभिषेक कुमार

जिले के वजीरगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सुढ़नी गांव के 3 बच्चों की पैमार नदी में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र करीब 6 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। मृतकों में रामजन्म यादव का 7 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार, संतोष यादव का 7 वर्षीय पुत्र पुष्कर कुमार एवं मिंटू पासवान का 7 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार शामिल हैं। बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे, इसी दौरान वे पैमार नदी में नहाने के लिए चले गए। नदी में पानी अधिक था, जिसका आभास बच्चों को नहीं हुआ. देखते ही देखते तीनों बच्चे नदी में डूब गए। परिजनों ने बताया कि जब बहुत देर तक बच्चे घर के आस-पास नहीं दिखे उनकी खोज होने लगी। जब नदी किनारे गए तो एक बच्चे की मां ने किनारे पर उनके कपड़ाें को देखा। इसके बाद उसे माजरा समझ में आ गया और महिला विलाप करने लगी। घटना की सूचना सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। उसके बाद बच्चों की नदी में खोज होने लगी। थोड़ी बाद पानी के अंदर से बच्चों को अचेतावस्था में निकाला गया। बच्चों को तुरंत ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment