नहीं रहे रूप सज्जा के लिये राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित योगेंद्र केसरी !

SHARE:

अमरजीत कुमार की रिपोर्ट :

रजौन(बांका) : अंग जनपद के जाने-माने रूप सज्जा व कलाकार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित योगेंद्र केसरी नहीं रहे। वे करीब 82 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अंग जनपद के कलाकारों सहित कला प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार की देर रात्रि अपने पैतृक आवास रजौन प्रखंड के पुनसिया बाजार में उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय केसरी को रूप सज्जा के क्षेत्र में उन्नत व यादगार कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। बांका जिला सहित अंग जनपद में उनकी बड़ी ख्याति थी। पुनसिया सरस्वती शिशु मंदिर में वे लंबे समय से प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत थे। इसके अलावा पुनसिया रजौन सहित अन्य कई नाट्य कला परिषद के सक्रिय सदस्य के रूप में रह चुके थे। वे अपने पीछे दो पुत्र संजीव उर्फ मुन्ना केसरी एवं संतोष केसरी का हरा भरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से कला व साहित्य क्षेत्र में शोक की लहर है। सरस्वती शिशु मंदिर पुनसिया के शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अलावे विद्यालय के सचिव श्याम यादव, अशोक यादव, पूर्व जिला पार्षद रणवीर यादव, पूर्व मुखिया रणधीर यादव, बबलेश केसरी, कौशल किशोर, मदन कुमार, कौशल सिंह सहित अंगिका कवि व कलाकार प्रकाश सेन प्रीतम व अंग जनपद के कई रंगमंचीय कलाकारों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

Join us on:

Leave a Comment