प्रस्तुति – अनमोल कुमार
मुझे आपका चेहरा याद रखना है ताकि जब मैं स्वर्ग में आपसे मिलूं, तो मैं आपको पहचान सकूं और एक बार फिर से धन्यवाद कर सकूं
जब भारतीय अरबपति रतनजी टाटा से एक रेडियो प्रेजेंटर ने टेलीफोन साक्षात्कार में पूछा: “सर, आपको जीवन में सबसे अधिक खुशी कब मिली, उस पल का वर्णन करेंगे?”
रतनजी टाटा ने कहा: “मैंने जीवन में चार चरणों से होकर गुजरा और अंत में मुझे असली खुशी का मतलब समझ में आया।”
पहला चरण था, संपत्ति और संसाधन इकट्ठा करने का। लेकिन इस चरण में मुझे वैसी खुशी नहीं मिली जैसी मैं चाहता था।
फिर आया दूसरा चरण, कीमती वस्तुएं इकट्ठा करने का। लेकिन इन चीजों का प्रभाव भी अस्थायी होता है और मुझे महसूस हुआ कि कीमती वस्तुओं की चमक अधिक समय तक नहीं टिकती।
इसके बाद आया तीसरा महत्वपूर्ण चरण। उस समय भारत और अफ्रीका के 95% डीजल की आपूर्ति मेरे पास थी। मैं भारत और एशिया के सबसे बड़े स्टील कारखाने का भी मालिक था। लेकिन यहां भी मुझे वैसी खुशी नहीं मिली जैसी मैंने कल्पना की थी।
चौथा चरण तब आया जब मेरे एक मित्र ने मुझसे कुछ विकलांग बच्चों के लिए व्हीलचेयर खरीदने को कहा। लगभग 200 बच्चे थे। मित्र के कहने पर मैंने तुरंत व्हीलचेयर खरीदीं।
लेकिन मित्र ने जोर दिया कि मैं उनके साथ जाऊं और बच्चों को अपने हाथों से व्हीलचेयर दूं। मैं उनके साथ गया। वहां मैंने खुद अपने हाथों से उन सभी बच्चों को व्हीलचेयर दी। उन बच्चों के चेहरों पर मुझे एक अनोखी चमक दिखाई दी। मैंने उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर इधर-उधर घूमते और मस्ती करते देखा… मानो वे सभी पिकनिक स्पॉट पर पहुंच गए हों, जैसे यह किसी तरह का विजयोत्सव हो। उस दिन मुझे अपने अंदर सच्ची खुशी महसूस हुई। जब मैं वहां से वापस जाने लगा, तो उन बच्चों में से एक ने मेरा पैर पकड़ लिया। मैंने धीरे-धीरे अपना पैर छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे ने नहीं छोड़ा और मेरी ओर देखा और मेरे पैर को कसकर पकड़ लिया। मैं झुका और उससे पूछा: “क्या तुम्हें और कुछ चाहिए?”
फिर बच्चे ने जो उत्तर दिया, उसने न केवल मुझे चौंका दिया बल्कि मेरे जीवन को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल दिया।
बच्चे ने कहा: “मुझे आपका चेहरा याद रखना है ताकि जब मैं स्वर्ग में आपसे मिलूं, तो मैं आपको पहचान सकूं और एक बार फिर से धन्यवाद कर सकूं।”
इस अद्भुत कहानी का सार यह है कि हम सभी को अपने भीतर झांककर सोचना चाहिए कि इस जीवन, दुनिया और सभी सांसारिक कार्यों के बाद क्या हमारी कोई याद रह जाएगी?
कोई आपका चेहरा फिर से देखना चाहता है, यह भावना सबसे ज्यादा खुशी देने वाली होती है।
पुनः भावपूर्ण श्रद्धांजलि भारत के रतन को




