रिपोर्ट अनमोल कुमार
सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री गीता कौर ने ट्रेन के गेट से लटक कर कलाबाजी कर रहे युवक को जीआरपी से सिखवाया सफर के तरीके
गोरखपुर/ भारत में आए दिन ट्रेन हादसे,एवम यात्रियों के लापरवाही से कई जाने चली जाती है,इससे परिवार,समाज एवम देश को नुकसान तो होता ही है,युवाओं और बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है। गुरुवार को देर शाम रुद्रपुर सिटी को जाने के लिए जाने वाली ट्रेन बाग एक्सप्रेस के एक जनरल डब्बा में कुछ ऐसा ही घटना देखने को मिली,इस बोगी में चार बच्चों संग यात्रा कर रहे एक नशेड़ी युवक को बच्चों के संग गेट से कलाबाजी करने पर जब सबक सिखाया गया। सफर कर रही,
समाजसेवी सुश्री गीता कौर ने बताया कि एक नशेड़ी युवक छोटे छोटे चार बच्चों के साथ यात्रा करने के दौरान उन्हें खिड़की के पास बैठा कर ट्रेन के गेट से लटक कर कलाबाजी कर गेट से लटक कर खिड़की से बच्चों को ट्रेनिंग देने में लगा था,बच्चे के साथ उसकी मां या और कोई साथ नहीं थी। मना करने पर शराबी युवक किसी की बात नहीं मान रहा था। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता एवम पत्रकार अध्यक्षा (नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन) सुश्री गीता कौर ने आर पी एफ को फोन से संपर्क की, जिसपर प्रसिद्ध नाथ तिवारी और
रमाकांत यादव हेड कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए आकर
शराबी युवक जो की शराब के नशे में ट्रेन से गिर सकता था या कोई अनहोनी कर सकता था को सबक सिखाया,यात्रियों के आग्रह पर युवक को बच्चों से दूर गेट के पास लाकर दोनो गालों को लाल करके ठीक से समझाईस दिया गया ताकि आगे से ये सफर में इस तरह की हरकते न करें। प्रसिद्ध नाथ तिवारी ने बताया कि युवक बबलू मुजफ्फरपुर बिहार से बरेली तक के लिय बैठा था,ये सटरिंग का काम करता है,इसे समझा कर छोड़ दिया गया है।
सुश्री गीता कौर ने दुर्गा पूजा पर सभी यात्रियों को हार्दिक बधाई देते हुए यात्रा के दौरान इस तरह के कोई भी घटना पर जागरूक रहने का भी आह्वान किया,उन्होंने बताया कि ये यात्रियों के वेश में चोर एवम असामाजिक तत्व भी हो सकते है,ट्रेन के गेट के पास कलाबाजी करने वालो को जरूर सबक सिखाना चाहिए तभी युवा पीढ़ी को हम देश हित में अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं।
युवक की एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमे अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।




