संवाददाता :- विकास कुमार!
डायन का आरोप लगाकर पति पत्नी को मारपीट कर किया जख्मी। दोनो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा मेँ भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।
सहरसा जिले से खबर आ रही है जहां डायन कहकर पति पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजनों ने दोनो जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहां दोनो इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के पतरघट थानां क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी महिला का नाम सरिता देवी है जिसकी उम्र तकरीबन 35 साल है जो सहरसा जिले के पतरघट थानां क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली बतायी जा रही है।वहीं जख्मी महिला के पति का नाम मिथिलेश राम है ये भी जख्मी है।
BYTE :- पीड़ित जख्मी महिला सरिता देवी।




